प्याज की खीर आवश्यक सामग्री : प्याज़ - 500 ग्राम , दूध- 1. 5 लीटर -2 लीटर काजू- 10 ग्राम बादाम-10 ग्राम इलाइची - 8 से 10 शुद्ध घी- 3 चम्मच चुना- थोड़ा सा विधि:
सबसे पहले प्याज को किसानी से किस लीजिये ,फिर उसे ३-४ बार
पानी से धो लेवें ,फिर उसे चुने के पानी में 1 से 2 घंटे के लिए डूबा
दीजिये ,फिर उसे निकाल कर पानी से धो लेवें जिससे उसकी बदबू ख़त्म हो
जायेगी ,फिर कढ़ाही में घी डाल कर
उसमे उस प्याज डाल उसे भूंजते हैं ,एक दूसरे पतीले में दूध को अच्छा
गाढ़ा होते तक गर्म करते हैं उसमे कढ़ाही में अच्छे लाल हुयी प्याज को डाल
देते हैं गाढ़ा होने पर उसमे सूखे मेवे बारीक काट कर तथा इलाइची पीस कर डाल
देते हैं स्वादिष्ट तैयार है ,खाएं और खिलाएं